
आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुनर्वास प्राथमिकता, स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी : अनुराग सिंह ठाकुर
मंडी, 15 जुलाई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मंडी जिले के आपदा प्रभावित सराज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बगस्याड़, थुनाग और सराज बाजार में पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्य में कोई कोताही न बरती जाए।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई को भी बाधित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अपने निजी प्रयासों से 1000 स्कूल बैग, 2000 कॉपियां, 2000 पेंसिलें, 1000 पेन बॉक्स, 1000 शार्पनर, 5000 बिस्किट पैकेट, 5000 प्रोटीन बॉक्स और 1000 क्लिप बोर्ड बच्चों को वितरित किए।
उन्होंने बताया कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से अब तक 2000 से अधिक लोगों को दवाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं और सैनिटरी पैड प्रदान किए जा चुके हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ज़मीन पर रहकर निरंतर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और केंद्र सरकार एनडीआरएफ तथा सेना के माध्यम से पहले भी और आगे भी हरसंभव सहायता दे रही है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से भी सहायता दी जा रही है और मनरेगा के माध्यम से पुनर्वास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
Education Support a Priority in Disaster-Hit Areas: Anurag Thakur
Mandi, July 15:
Former Union Minister and Member of Parliament Anurag Singh Thakur visited the flood-affected Seraj constituency in Mandi district, including Bagasyad, Thunag, and Seraj Bazaar. He met with victims, distributed relief materials, and instructed officials to expedite rehabilitation efforts.
Speaking to the media, Thakur emphasized that along with rehabilitation, ensuring uninterrupted education for school children is a top priority. As a personal initiative, he distributed 1,000 school bags, 2,000 notebooks, 2,000 pencils, 1,000 pen boxes, 1,000 sharpeners, 5,000 biscuit packets, 5,000 protein boxes, and 1,000 clipboards to affected children.
Over 2,000 people have also benefitted from his MP Mobile Health Service, receiving free medicines and sanitary pads.
He noted that BJP workers are actively engaged in ground-level relief work, and the central government, through the army and NDRF, is extending all possible support. He further announced allocation from the MP fund and plans to undertake MGNREGA-backed projects to protect homes from water flow and build retaining structures where needed.







