best news portal development company in india

धर्मपुर पहुंचे मंत्री, आपदा राहत का लिया जायजा

SHARE:

 

धर्मपुर दौरे के दौरान आपदा प्रभावितों से मिलते मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल
धर्मपुर दौरे के दौरान आपदा प्रभावितों से मिलते मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल

धर्मपुर, 15 जुलाई | देवभूमि मिरर
स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के स्याठी और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान की समीक्षा की और राहत कार्यों की प्रगति जानी।

उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे परिवारों को 21 हजार रुपये प्रति परिवार की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही सरकार की योजना अनुसार बेघर परिवारों को 7 लाख तक घर निर्माण के लिए सहायता राशि और 6 माह तक 5 हजार रुपये मासिक किराया सहायता प्रदान करने की बात कही।

डॉ. शांडिल ने धर्मपुर अस्पताल में डायलिसिस सेंटर, सीटी स्कैन, ऑपरेशन थिएटर व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 47 लाख रुपये की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित हो।

स्थानीय जनता ने राहत कार्यों को लेकर सरकार की संवेदनशीलता की सराहना की और मंत्री का आभार प्रकट किया।

Dharampur, July 15 | Devbhumi Mirror
Health, Social Justice & Sainik Welfare Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil visited flood and landslide-affected areas of Dharampur constituency in Mandi district today. He assessed the damage caused by natural calamities and reviewed the ongoing relief and rehabilitation work.

Dr. Shandil announced ₹21,000 per family as immediate relief to displaced families and said that homeless victims would receive up to ₹7 lakh for house construction, along with ₹5,000 monthly rental assistance for six months.

Inspecting hospitals and community health centers, the Minister sanctioned ₹47 lakh for facilities such as a dialysis center, CT scan unit, blood storage, and operation theater at Dharampur Model Hospital. He also announced a Block Public Health Unit at Sarkaghat Hospital.

The minister emphasized timely assessment and delivery of aid and assured residents that the government stands firmly with every affected family. The locals welcomed his visit and appreciated the government’s swift response and announcements for healthcare improvements.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment