
लुधियाना, 15 जुलाई | देवभूमि मिरर
आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी संगठन विस्तार में तेजी से जुटी हुई है। इसी क्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब महिला संगठन अध्यक्ष डॉ. अमनदीप अरोड़ा और चेयरमैन दीपक चौहान की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पंजाब को माझा, मालवा और दोआबा में बांटते हुए 10 ज़ोन बनाए गए और 20 से अधिक ज़िला इंचार्ज नियुक्त किए गए। इसी दौरान लुधियाना की सक्रिय महिला नेता अजिंदर कौर को मालवा सेंट्रल ज़ोन की इंचार्ज नियुक्त किया गया। उन्हें पार्टी की नीतियों और लोकहित योजनाओं को जनता तक पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के बाद समर्थकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। इस मौके पर अजिंदर कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, अमन अरोड़ा और डॉ. अमनदीप अरोड़ा का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगी।
इस अवसर पर वरुण मेहता, परविंदर सिंह, गुरचरण कौर, रजनी अरोड़ा, मीनाक्षी सूद, रंजू कोहली, रिंकी गिलहोत्रा, तृप्त खुराना, रिपु मिगलानी सहित कई नेता मौजूद रहे।
Ludhiana, July 15 : Devbhumi Mirror
Ahead of the 2027 Punjab Assembly elections, the Aam Aadmi Party (AAP) is actively strengthening its organizational base. In a key meeting held under the leadership of State Incharge Manish Sisodia, Punjab Women Wing President Dr. Amandeep Arora, and Chairman Deepak Chauhan, major organizational announcements were made.
Punjab has been divided into 10 zones, with more than 20 district incharges appointed across the state. In this reorganization, Ajinder Kaur, a prominent woman leader from Ludhiana, has been appointed Incharge of Malwa Central Zone. She has been entrusted with the task of promoting the party’s policies and public welfare schemes at the grassroots level.
Supporters celebrated her appointment with sweets and floral greetings. Expressing gratitude, Ajinder Kaur thanked CM Bhagwant Mann, Manish Sisodia, Chairman Deepak Chauhan, and Dr. Amandeep Arora for the trust placed in her.
Prominent AAP leaders including Varun Mehta, Parvinder Singh, Gurcharan Kaur, Rajni Arora, Ranju Kohli, and others were present on the occasion.







