
हमीरपुर, 17 जुलाई।
विश्व सर्प दिवस के अवसर पर 16 जुलाई को वन विभाग द्वारा एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (पीसीसीएफ) एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स समीर रस्तोगी ने की। इस अवसर पर सांपों के संरक्षण और रेस्क्यू के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन विभाग के फील्ड स्टाफ को डिजिटल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समीर रस्तोगी ने सांपों के पारिस्थितिकीय महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सांपों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक जीवों के संरक्षण में और अधिक जागरूकता लाएं।
हमीरपुर वन वृत्त से भी कई अधिकारी और कर्मचारी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े। वृत्त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वन अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा, देहरा वन मंडल अधिकारी सन्नी वर्मा, हमीरपुर के एसीएफ नितिन कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
नादौन के डिप्टी रेंजर सुरेश कुमार और देहरा मंडल के अधवानी रेंज के वन रक्षक विनोद कुमार को विशेष रूप से सर्प रेस्क्यू अभियान में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सुरेश कुमार ने पिछले वर्ष 60 से अधिक सांपों, जबकि विनोद कुमार ने 45 सांपों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इन्हें वन विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
Hamirpur, July 17:
On the occasion of World Snake Day, the Forest Department organized a virtual ceremony on July 16, presided over by Principal Chief Conservator of Forests (PCCF) and Head of Forest Force, Sameer Rastogi. During the event, field staff involved in snake rescue and conservation efforts were felicitated with digital appreciation certificates.
Addressing the department, Rastogi emphasized the ecological importance of snakes and their vital role in maintaining the natural balance. He urged all forest officials to increase awareness and protection efforts for all wildlife species.
Officers and staff from the Hamirpur forest circle also participated virtually. A special gathering was held at the circle office, attended by DFO Nishant Mandhotra, Dehra DFO Sunny Verma, ACF Nitin Kumar, and other officials.
Naudan Deputy Ranger Suresh Kumar and Forest Guard Vinod Kumar from Adhwani (Dehra division) were specially honoured. Suresh rescued over 60 snakes last year, while Vinod rescued around 45 snakes, earning them certificates and accolades from the department.







