
हमीरपुर, 18 जुलाई
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सर्कल कार्यालय हमीरपुर ने मुख्यालय के निर्देशानुसार एनजीओ भवन में मेगा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पीएनबी मुख्यालय दिल्ली के महाप्रबंधक अमिताभ राय मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर कुल 112 ऋण आवेदनों को ₹18.11 करोड़ की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। कार्यक्रम में श्री राय ने गृह ऋण, मोटर वाहन ऋण, शिक्षा ऋण, प्रॉपर्टी ऋण सहित विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी और आम जनता से इनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बैंक की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जैसे पीएनबी सुरक्षा, जीवन ज्योति, अटल पेंशन योजना आदि पर भी प्रकाश डाला।
सर्कल प्रमुख नीरज कुमार आनंद, रैम विंग प्रमुख राहुल लखनपुरिया, वरिष्ठ प्रबंधक अखिल गौतम, उप प्रमुख पविंदर ठाकुर, और आरसेटी निदेशक अजय कुमार कतना सहित कई अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया और ग्राहक सहायता के बारे में जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक गोपाल तिवारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम पीएनबी द्वारा आम लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Hamirpur, July 18
Punjab National Bank’s (PNB) Hamirpur Circle Office organized a Mega Retail Credit Outreach Program at NGO Bhawan, as per the directives of its headquarters. The event was graced by Amitabh Rai, General Manager from PNB Headquarters, New Delhi.
A total of 112 loan applications were given in-principle sanction worth ₹18.11 crore during the event. Mr. Rai provided insights into PNB’s schemes including home loans, vehicle loans, education loans, property loans, and urged the public to benefit from them. He also elaborated on social security schemes like PNB Suraksha, Jeevan Jyoti, and Atal Pension Yojana.
Circle Head Neeraj Kumar Anand, RAM Wing Head Rahul Lakhnapuria, Senior Manager Akhil Gautam, Deputy Head Pavinder Thakur, and RSETI Director Ajay Kumar Katna also addressed the gathering, sharing details on digital banking, loan assistance, and customer support.
The outreach event highlighted PNB’s continued efforts to act as a financial advisor and inclusive banking partner, empowering the public with easy access to loans and financial guidance.







