
बरठीं (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के बल्हसीना बाजार में वीरवार को विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी द्वारा भव्य शौर्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत खबड़ी देवी माता मंदिर परिसर से हुई, जहां दुर्गा वाहिनी की सैकड़ों बहनें एकत्र हुईं।
संचलन से पूर्व शाखा लगाकर ध्वज वंदन किया गया, और फिर जयघोषों के बीच पथ संचलन प्रारंभ हुआ। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।
यह संचलन मंदिर से शुरू होकर बल्हसीना बाजार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और मंडी होते हुए पुनः मंदिर में संपन्न हुआ। रास्ते भर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर बहनों का स्वागत किया।
संचलन की सुरक्षा व्यवस्था बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संभाली। दुर्गा वाहिनी पदाधिकारियों ने बताया कि यह संगठन महिलाओं को आत्मरक्षा में दक्ष बनाने और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर प्रातः संयोजिका पूजा शर्मा, मातृ शक्ति संयोजिका रजनी ठाकुर, सत्संग प्रमुख मंगल ठाकुर, विमला अंगिरस, कैप्टन विजयपाल शर्मा, जगजीत चंदेल, अजय कुमार, राजेंद्र, पल्लवी, शगुन चंदेल आदि गणमान्य लोग एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Barthin (Bilaspur), Himachal Pradesh: A grand Shaurya Path Sanchalan (Bravery March) was organized by Durga Vahini, the women’s wing of the Vishwa Hindu Parishad (VHP), at Balhsina market on Thursday. The rally began from the premises of the Khabri Devi Temple, where all participating members gathered.
The event started with flag salutation, followed by the disciplined march filled with patriotic slogans like “Bharat Mata Ki Jai” and “Vande Mataram“, echoing through the streets.
The route passed through Balhsina Market, Government Senior Secondary School, and local mandi, returning to the temple premises. Citizens, social and business organizations welcomed the participants with flower showers along the way.
Bajrang Dal members ensured the security and traffic arrangements. Durga Vahini leaders stated that the goal of the organization is to empower women for self-defense and raise awareness against social evils like love jihad.
Present on the occasion were Pooja Sharma (Pratah Sanyojika), Rajni Thakur (Matri Shakti Convenor), Mangal Thakur, Vimla Angiras, Capt. Vijaypal Sharma, Jagjeet Chandel, and many others from VHP, Bajrang Dal, and Durga Vahini.







