best news portal development company in india

नर सेवा संस्था ने छात्राओं को गोद लिया

SHARE:

मेधावी छात्राओं को गोद लेने और महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करते संस्था के सदस्य व अतिथि
मेधावी छात्राओं को गोद लेने और महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करते संस्था के सदस्य व अतिथि
मेधावी छात्राओं को गोद लेने और महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करते संस्था के सदस्य व अतिथि

बद्दी। नर सेवा नारायण सेवा संस्था द्वारा बुधवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए पांच मेधावी छात्राओं को गोद लिया गया और पांच जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। संस्था के संयोजक राधा गोविंद मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित छात्राओं में अनुराधा, एंजल, जसविंदर कौर, ललिता और अनुष्का दत्ता को शामिल किया गया है। इन सभी को हर माह ₹1000 की सहायता राशि सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी।

संस्था ने वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर भविष्य में इस राशि को बढ़ाने की योजना भी बनाई है। साथ ही, जिन महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गई हैं उनमें आशा रानी, नैना, नितिन, प्रीति और दिलशाद शामिल हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमेश कुमार शर्मा (उपाध्यक्ष, बिरला टेक्सटाइल मिल्स) ने समाज में सेवाभाव को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि संस्था की यह पहल वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे और भी जरूरतमंदों को इसी प्रकार सहायता दी जाएगी।

संस्था ने राहत कार्यों के तहत मंडी के धर्मपुर के स्याठी गांव में आपदा पीड़ितों के लिए डिजिटल टॉर्च, गरम वस्त्र, एलईडी बल्ब, सिलाई मशीनें और ₹1100 प्रति व्यक्ति की नकद सहायता भी भेजी है।

कार्यक्रम में रघु बालासरिया (एलवन्ट्रा फार्मा), हितेश कठपालिया (जसको पेपर), मनीष मदान (रीगल किचन), देवव्रत यादव, प्रेमलता भावसार, शिवम चंदेल समेत कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

Baddi: In a commendable humanitarian gesture, Narayana Seva Sanstha adopted five academically brilliant but economically underprivileged girl students from local government schools. Each student — Anuradha, Angel, Jaswinder Kaur, Lalita, and Anushka Dutta — will receive a monthly stipend of ₹1000 to support their education.

Additionally, the organization distributed sewing machines to five women — Asha Rani, Naina, Nitin, Preeti, and Dilshad — to help them become financially self-reliant.

The event was graced by Dr. Ramesh Kumar Sharma, Vice President of Birla Textile Mills, who emphasized the importance of community service and committed future support for similar causes.

The organization also dispatched a relief team to flood-hit Syathi village (Dharampur, Mandi), delivering digital torches, warm clothes, LED bulbs, sewing machines, and ₹1100 in cash to each affected individual.

Key contributors to this initiative include Raghu Balasaria (Elvantra Pharma), Hitesh Kathpalia (Jasco Paper), and Manish Madan (Regal Kitchen). The event witnessed participation from several dignitaries, volunteers, and social workers.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment