best news portal development company in india

मणिमहेश यात्रा के लिए त्रिपक्षीय स्वच्छता समझौता

SHARE:

मणिमहेश तीर्थ क्षेत्र की स्वच्छता के लिए त्रिपक्षीय समझौता करते चंबा प्रशासन, हीलिंग हिमालयाज और रैपीडयू टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधि।
मणिमहेश तीर्थ क्षेत्र की स्वच्छता के लिए त्रिपक्षीय समझौता करते चंबा प्रशासन, हीलिंग हिमालयाज और रैपीडयू टेक्नोलॉजी के प्रतिनिधि।

चंबा, 18 जुलाई।
मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ और वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से चंबा जिला प्रशासन, रैपीडयू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और हीलिंग हिमालयाज संस्था के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया। यह पहल मणिमहेश यात्रा 2025 को पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

इस समझौते के तहत, हीलिंग हिमालयाज संस्था, रैपीडयू टेक्नोलॉजी की नवीनतम तकनीकों का उपयोग करते हुए मणिमहेश यात्रा मार्ग पर कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करेगी। इस परियोजना में चंबा प्रशासन के साथ-साथ पर्यटन, शहरी विकास, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रामीण विकास, पर्यावरण विभाग, राज्य कर एवं आबकारी विभाग और स्थानीय संस्थाएं भी भाग लेंगी।

उपायुक्त चंबा ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित “जमा वापसी योजना 2025” के तहत इस पायलट परियोजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत तीर्थ यात्रा के दौरान उत्पन्न सूखे व पुनर्चक्रण योग्य कचरे को पृथक करके वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन किया जाएगा। 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान में स्थानीय पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों और श्रद्धालुओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।

हीलिंग हिमालयाज और रीसाइक्ल संस्थाओं ने बताया कि उनके पास प्लास्टिक, टेट्रा पैक, कांच आदि के कचरे को पृथक, एकत्र और पुनर्चक्रण करने की पूर्ण क्षमता है, जिससे तीर्थ क्षेत्र में कचरे के ढेर की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकेगा।

Chamba, July 18
A tripartite Memorandum of Understanding (MoU) was signed between the Chamba District Administration, RapidU Technologies Pvt. Ltd., and Healing Himalayas Foundation to ensure a sustainable and high-standard waste management system along the Manimahesh Yatra route.

This MoU is part of the pilot initiative under the Himachal Pradesh Deposit Return Scheme-2025, recently notified by the state government. Under this agreement, Healing Himalayas will utilize the technology of RapidU to maintain cleanliness and scientifically process waste along the pilgrimage path.

The implementation will be done in collaboration with departments such as Tourism, Urban Development, Pollution Control Board, Environment, Rural Development, and Excise & Taxation, as well as local bodies and hotel associations.

Deputy Commissioner of Chamba stated that a special awareness drive will soon be conducted in Bharmour to educate stakeholders about the project. A major cleanliness campaign has already been launched from July 15 to 30, with support from panchayats, NGOs, environment lovers, and devotees.

ReCircle and Healing Himalayas shared that they have the expertise and infrastructure to segregate, collect, and recycle dry waste like plastics, MLPs, glass, and tetra packs, significantly reducing the waste load in the spiritual region.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment