best news portal development company in india

31 जुलाई तक करें मक्की और धान का बीमा

SHARE:

हमीरपुर, 19 जुलाई 2025।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अब किसान 31 जुलाई तक मक्की और धान की फसलों का बीमा करवा सकते हैं। प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि आदि से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए यह योजना खरीफ सीजन में भी लागू है।

कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. शशि पाल अत्री ने बताया कि मक्की की फसल के लिए हमीरपुर जिले की सभी तहसीलें और उपतहसीलें अधिसूचित हैं, जबकि धान के लिए हमीरपुर, नादौन और भोरंज तहसीलें अधिसूचित की गई हैं।

बीमा के लिए किसान आधार कार्ड, भूमि दस्तावेज और फोटो पहचान पत्र सहित नजदीकी लोक मित्र केंद्र, बैंक या ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। ऋणी किसानों का बीमा स्वचालित रूप से बैंक द्वारा किया जाएगा। यदि वे योजना से बाहर रहना चाहते हैं, तो उन्हें घोषणा पत्र देना होगा।

बीमे का प्रीमियम ₹1200 प्रति हैक्टेयर यानी ₹48 प्रति कनाल तय किया गया है, जबकि बीमित राशि ₹60,000 प्रति हैक्टेयर होगी। इस योजना के लिए क्षेमा जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड को अधिकृत किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 टोल फ्री: 14447
📱 जिला पर्यवेक्षक संदीप कुमार: 79866-45536
📱 राज्य पर्यवेक्षक अरुण कुमार: 93185-75000
🌐 वेबसाइट: hpagriculture.com

Hamirpur, July 19, 2025:
Under the Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana, farmers in Hamirpur district can now insure their maize and paddy crops until July 31 for the ongoing Kharif season. The scheme compensates for losses due to natural calamities like drought, flood, and hailstorms.

According to Dr. Shashi Pal Atri, Deputy Director, Agriculture Department Hamirpur, all tehsils and sub-tehsils in the district are notified for maize crop insurance, while Hamirpur, Nadaun, and Bhoranj tehsils are designated for paddy.

Farmers can apply by submitting their Aadhar card, land records, and photo ID at Lok Mitra Kendras, banks, or through online platforms. Farmers with loans will be automatically insured unless they submit a declaration to opt out.

The premium is ₹1200 per hectare (₹48 per kanal), and the insured amount is ₹60,000 per hectare. Kshema General Insurance Ltd. is the authorized company for the district.

Helplines:
📞 Toll-free: 14447
📱 District Supervisor Sandeep Kumar: 79866-45536
📱 State Supervisor Arun Kumar: 93185-75000
🌐 hpagriculture.com

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment