
सांसद अनुराग ठाकुर ने की योजनाओं की गहन समीक्षा, दिए निर्देश
ऊना, 19 जुलाई। सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला ऊना में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सांसद निधि से स्वीकृत सभी कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण किए जाएं। उन्होंने मनरेगा कन्वर्जेंस के माध्यम से कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।
उन्होंने मलाहत में बन रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ऊना रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण को हिमाचली संस्कृति के अनुरूप करने और ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया।
फोरलेन की डीपीआर व्यावहारिक तरीके से बनाने, कौशल विकास को बाजार की मांग के अनुसार ढालने, स्वास्थ्य सेवाओं में रेफरल सिस्टम बनाने तथा अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
उन्होंने प्लास्टिक कचरा निपटान, जलभराव समाधान, केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं को सुचारू करने और प्रवासी मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने पर भी जोर दिया।
बैठक में विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, उपायुक्त जतिन लाल, एसपी अमित यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
MP Anurag Thakur Reviews Central Schemes, Emphasizes Timely Execution
Una, July 19: Member of Parliament Anurag Thakur chaired the District Development Coordination and Monitoring Committee (DISHA) meeting in Una and reviewed the progress of centrally sponsored schemes. He directed officials to complete all projects funded under the MP Local Area Development Scheme by December 2025.
Expressing concern over delays in the PGI Satellite Centre at Malahat, he instructed its completion with full facilities by the deadline. He also stressed beautifying Una Railway Station as per Himachali art and ensuring all amenities in trains including toilets and new coaches in Himachal Express before March 2026.
Thakur directed practical DPRs for four-lane roads, market-oriented skill development, referral tracking in healthcare, and strict action against illegal mining with heavy penalties.
He also highlighted the importance of waste management, flood mitigation near railway underpasses, and ensuring basic facilities like toilets for migrant workers living on rented private lands.
Public representatives including MLA Satpal Satti, former Minister Virender Kanwar, DC Jatin Lal, and SP Amit Yadav were present along with senior officials from various departments.







