
हमीरपुर, 19 जुलाई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बल्ह बुधाणा गांव में आयोजित जागरूकता शिविर में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश में मक्की के लिए 40 रुपये, गेहूं के लिए 60 रुपये और हल्दी के लिए 90 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। इससे न केवल किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण अन्न मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना बढ़ोतरी कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और पानी के टैंक निर्माण, सोलर लाइटें लगाने और सड़क मरम्मत जैसी मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में आतमा परियोजना के निदेशक डॉ. नितिन शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, महिला मंडल प्रधान प्रवीण कुमारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Hamirpur, July 19. Chief Minister’s Political Advisor Sunil Sharma Bittu said that the Himachal Pradesh government is actively promoting natural farming on a large scale. Addressing an awareness camp at Balh Budhana village under the ATMA project, he stated that the government has set minimum support prices (MSP) for natural farm produce—₹40/kg for maize, ₹60/kg for wheat, and ₹90/kg for turmeric. This initiative, he said, sets an example for the entire country.
Sharma added that natural farming not only boosts farmers’ income but also ensures chemical-free, healthy food for consumers. He distributed registration forms to farmers interested in adopting the method.
He also listened to local issues and assured the construction of water tanks, installation of solar lights, and urgent road repairs. Officials from ATMA and local leaders like APMC President Ajay Sharma and BDC Vice President Sanjeev Sharma also participated.







