
हरोली कॉलेज में बेटियों के लिए छात्रावास की सौगात, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली 4.99 करोड़ की स्वीकृति
हरोली, 19 जुलाई।
राजकीय महाविद्यालय हरोली (प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री कॉलेज) में बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने 60 बिस्तरों वाले बालिका छात्रावास के निर्माण को 4.99 करोड़ रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के अंतर्गत दी गई है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए बीएसएनएल को कार्यकारी एजेंसी नियुक्त किया गया है और निर्माण शीघ्र आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।
यह संभव हो सका है उपमुख्यमंत्री एवं हरोली विधायक मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों से, जिनकी नेतृत्व में हरोली कॉलेज को बहुआयामी व उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा नया भवन एमए, प्रोफेशनल व अन्य डिग्री कोर्सेज की कक्षाओं के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
Haroli, July 19:
In a significant boost to girls’ education and safety, the state government has approved ₹4.99 crore for the construction of a 60-bed girls’ hostel at Prof. Simmi Agnihotri Government College, Haroli. The approval comes under the Rashtriya Uchchatar Shiksha Abhiyan (RUSA) and aims to provide a secure, quality residential facility for students.
Principal Prof. Ranveer Dadwal stated that BSNL has been appointed as the executing agency for the project and construction will begin soon. The hostel will enable girl students from rural areas to pursue higher education and become self-reliant.
This initiative is the result of continuous efforts by Deputy Chief Minister and Haroli MLA Mukesh Agnihotri. Under his leadership, Haroli College is being developed as a multidimensional institution. A new building worth ₹16 crore is almost complete and now offers MA, professional, and other degree programs, making quality education more accessible to the region’s youth.







