best news portal development company in india

पूर्व छात्र संघ ने सराज भेजी राहत सामग्री

SHARE:

सराज क्षेत्र के लिए राहत सामग्री रवाना करते सुंदरनगर पॉलिटेक्निक पूर्व छात्र संघ के सदस्य
  • सराज क्षेत्र के लिए राहत सामग्री रवाना करते सुंदरनगर पॉलिटेक्निक पूर्व छात्र संघ के सदस्य
    सराज क्षेत्र के लिए राहत सामग्री रवाना करते सुंदरनगर पॉलिटेक्निक पूर्व छात्र संघ के सदस्य

सुंदरनगर। सुंदरनगर पॉलिटेक्निक पूर्व छात्र संघ ने सराहनीय पहल करते हुए मंडी जिला के सराज क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत सामग्री की पहली खेप थुनाग भेजी है। इस राहत सामग्री में 300 जी.आई. शीट्स, 80 तिरपाल और लगभग 300 सैनिटरी किट्स शामिल हैं, जो प्रभावित परिवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी।

संघ के संस्थापक एवं प्रधान ई. नरेंद्र प्रार्थी ने जानकारी दी कि पूर्व छात्र संघ सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इससे पहले संघ ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज को 25 लाख रुपये मूल्य की एम्बुलेंस दान की थी।

इसके अलावा, सुंदरनगर पॉलिटेक्निक पूर्व छात्र संघ गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति देने, शिक्षा में सहयोग और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

ई. नरेंद्र प्रार्थी ने कार्यकारी निकाय के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी संघ जनहित और समाज सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देगा। इस पहल से अन्य संगठनों को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

Sundernagar: In a commendable initiative, the Sundernagar Polytechnic Alumni Association has sent the first batch of relief material to Thunag in the Seraaj region of Mandi district, where people have been severely affected by a recent natural calamity.

The relief package includes 300 GI sheets, 80 tarpaulins, and approximately 300 sanitary kits. These essential supplies aim to support families whose homes and resources have been damaged.

Association founder and president Er. Narendra Prarthi shared that the alumni association has always been at the forefront of social service. Previously, the association had donated an ambulance worth ₹25 lakh to Nerchowk Medical College.

Additionally, the alumni group continues to provide scholarships to underprivileged polytechnic students and regularly participates in various social initiatives.

Er. Prarthi expressed gratitude to the executive body members for their continued support and reaffirmed the association’s commitment to community service. This noble effort by the alumni sets a benchmark and should inspire similar organizations to step forward in times of need.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment