best news portal development company in india

थुनाग के देजी में सड़क-बिजली बहाली कार्य जारी

SHARE:

थुनाग के देजी गांव में बहाली कार्य करते लोक निर्माण और विद्युत विभाग के कर्मचारी
थुनाग के देजी गांव में बहाली कार्य करते लोक निर्माण और विद्युत विभाग के कर्मचारी
थुनाग के देजी गांव में बहाली कार्य करते लोक निर्माण और विद्युत विभाग के कर्मचारी

थुनाग के देजी में सड़क-बिजली बहाली कार्य जारी – उपायुक्त

मंडी, 26 जुलाई।
जिला मंडी के सराज क्षेत्र के देजी गांव में प्राकृतिक आपदा के बाद सड़क और बिजली बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभावित गांवों तक संपर्क मार्गों की बहाली प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा उफनती खड्डों में उतरकर जोखिम उठाते हुए बहाली का कार्य किया जा रहा है।

चैल-जंजैहली-तुंगाधार मार्ग की मरम्मत भी तेजी से चल रही है। वहीं थुनाग बाजार और लंबाथाच डिग्री कॉलेज क्षेत्र से मलबा हटाने के कार्य जारी हैं। ब्योंड खड्ड और बनी नाला में ड्रेजिंग कार्य किया जा रहा है, ताकि जल निकासी सुनिश्चित हो सके।

बिजली की बहाली के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। थुनाग के देजी गांव में 25 केवीए बरकवाली ट्रांसफार्मर की बहाली आरंभ हो चुकी है। कांढा और बेकर क्षेत्र में भी विद्युत कर्मियों ने विषम परिस्थितियों में कार्य किया। जंजैहली क्षेत्र के भलवाड़, थुनाग बाजार समेत कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन बहाली का कार्य लगातार जारी है।

उपायुक्त ने आपदा राहत कार्यों में जुटे सभी विभागों और कर्मियों के समर्पण और तत्परता की सराहना की है।

Road and Power Restoration Work Underway in Deji Village – DC Mandi

Mandi, July 26:
Deputy Commissioner Apoorv Devgan informed that the restoration of road and electricity supply in Deji village of Thunag, severely affected by a recent natural disaster, is being carried out on priority.

The Public Works Department has initiated road clearance work, navigating through overflowing streams to restore access to remote areas. Restoration on the Chail-Janjehli-Tungadhar road is also in progress.

Debris removal is ongoing in Thunag market and Lambathach Degree College, and dredging of Byond Khad and Bani Nala is being done to manage water flow.

The Electricity Board is also working to restore power. A 25 kVA transformer is being installed at Barkawali in Deji village. In Kanda and Bakar areas, despite challenging conditions, linemen are restoring electric lines. A transformer is also being restored in Thunag market, where power was temporarily supplied via alternate sources.

The DC expressed gratitude to all departments and personnel engaged in round-the-clock relief and rehabilitation work.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment