
धर्मशाला, 29 जुलाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में “युवा उत्सव मैराथन – रेड रन” का भव्य आयोजन आज धर्मशाला में किया गया। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के सहयोग से हुआ, जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स व टीबी के प्रति युवाओं को जागरूक करना था।
इस मैराथन में जिले के 14 रेड रिबन क्लब्स से आए 60 छात्रों ने 5 किलोमीटर दौड़ में भाग लिया। छात्राओं में नैंसी चौधरी, अदिति ठाकुर, स्नेहा और रेनू शर्मा विजयी रहीं, जबकि छात्रों में नारायण, विजय, विकास और प्रिंस कुमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
मुख्य अतिथि डॉ. अनुराधा शर्मा और डॉ. आर. के. सूद ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। डॉ. गुलेरी ने कहा कि एचआईवी व टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में डॉ. सुमित शर्मा, ध्रुव डोगरा, हेमलता, अर्चना गुरूंग, स्वर्णा ठाकुर व अंकित चंब्याल सहित कई अधिकारी व निर्णायक उपस्थित रहे।
Dharamshala, July 29:
Under the leadership of Chief Medical Officer Dr. Rajesh Guleri, the “Red Run – Youth Festival Marathon” was successfully organized in Dharamshala. The event, supported by HPSACS and NTEP Himachal Pradesh, aimed to raise awareness about HIV/AIDS and Tuberculosis among youth.
A total of 60 students (30 boys and 30 girls) from 14 Red Ribbon Clubs participated in the 5-kilometre race. In the girls’ category, Nancy Chaudhary, Aditi Thakur, Sneha, and Renu Sharma emerged winners. In the boys’ category, Narayan, Vijay, Vikas, and Prince Kumar claimed the top positions.
Dr. Guleri emphasized the role of youth in achieving the 2030 SDG target of eradicating HIV and TB. Special guests Dr. Anuradha Sharma and Dr. R.K. Sood also stressed the importance of regular exercise and a healthy lifestyle.
The event witnessed the presence of health officers Dr. Sumit Sharma, Dhrub Dogra, Hemlata, Archana Gurung, Swarna Thakur, and Ankit Chambiyal.







