best news portal development company in india

टीबी मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

SHARE:

जिला टीबी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी और अन्य अधिकारी।
जिला टीबी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी और अन्य अधिकारी।
जिला टीबी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी और अन्य अधिकारी।

धर्मशाला, 29 जुलाई।
जिला कांगड़ा में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जोनल अस्पताल धर्मशाला के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने की, जबकि संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीबी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने किया।

डॉ. गुलेरी ने बताया कि “एक्सटेंडेड टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत उच्च जोखिम वाली आबादी जैसे बुजुर्ग, मधुमेह रोगी, कुपोषित, धूम्रपान करने वाले और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की एक्स-रे और Cy-TB टेस्टिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि “निक्षय मित्र बनकर कोई भी नागरिक किसी टीबी मरीज की सेवा कर सकता है और उनके जीवन में आशा की किरण जगा सकता है।”

बैठक में सभी बीएमओ को निर्देश दिए गए कि स्क्रीनिंग प्रक्रिया प्रभावी हो और निजी अस्पतालों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। डॉ. सूद ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में लक्षण नहीं मिलते और एक्स-रे सामान्य रहता है, तो उसे मुफ्त में टीबी रोधी उपचार (TPT) दिया जाएगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. निकेत ने स्पुटम की गुणवत्ता और Cy-TB टेस्ट की मानक प्रक्रियाओं पर बल दिया। इस दौरान जिला रेडक्रॉस द्वारा 50 पोषण किटें टीबी मरीजों को वितरित करने हेतु प्रदान की गईं।

डॉ. गुलेरी ने कहा कि “जवाबदेह, संवेदनशील और समन्वित प्रयास ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करेंगे।”

Dharamshala, July 29.
A district-level review meeting under the National Tuberculosis Elimination Program (NTEP) was held at the Zonal Hospital, Dharamshala, chaired by Chief Medical Officer Dr. Rajesh Guleri and coordinated by District Health Officer and TB Program Officer Dr. Rajesh Sood.

Dr. Guleri stated that under the “Extended TB-Free India Campaign,” screening of high-risk groups including the elderly, diabetics, malnourished individuals, smokers, and HIV patients through X-rays and Cy-TB tests will be ensured. He encouraged people to become Nikshay Mitras and support TB patients with compassion and care.

Dr. Sood added that individuals with no symptoms and normal X-rays will be offered free Tuberculosis Preventive Treatment (TPT). He also appreciated the contribution of Red Cross Society, which provided 50 nutritional kits for TB patients’ recovery.

  • WHO representative Dr. Niket emphasized the importance of sputum quality and SOPs for Cy-TB testing. Dr. Guleri concluded that a collaborative and accountable approach is essential to make India TB-free by 2030.
Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment