
बरठीं में रक्तदान शिविर, 63 वर्षीय सुखदेव सहित एक ही परिवार के चार सदस्य बने उदाहरण
बरठीं, 29 जुलाई। दरिद्र नारायण कल्याण समिति घुमारवीं, के-मार्ट एवं समाज सुधार समिति बरठीं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शिविर का आयोजन एम्स बिलासपुर में चल रही रक्त की कमी को देखते हुए किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति झंडूता के पूर्व उपाध्यक्ष मंगल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे एक व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर में 63 वर्षीय सुखदेव और मोहीं गांव के एक ही परिवार के चार सदस्यों ने रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया।
समिति के महासचिव एवं पूर्व विकास अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि लगभग 60 लोगों ने पंजीकरण कर स्वेच्छा से रक्तदान किया। मंगल ठाकुर ने 19वीं, विनीत कुमार ने 15वीं, सुरेश कुमार ने 13वीं, अशोक कुमार ने 10वीं बार रक्तदान किया।
समाज सुधार समिति बरठीं के अध्यक्ष पूर्व सुबेदार कुलवंत सिंह ढटवालिया एवं सेवानिवृत्त सुबेदार राजकुमार ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। एम्स अस्पताल बिलासपुर की टीम, डॉ. प्रिंशुल मिनन, डॉ. सरगम आर्यन, मनोज कुमार, ज्योति कुमारी व अन्य ने मेडिकल सहायता प्रदान की।
शिविर में ललित चंदेल, मनोज लक्खा, अनिता कुमारी, अरुण कुमार, कविराज, चमन लाल सहित अनेक रक्तदाताओं ने भाग लिया। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
Blood Donation Camp Held in Barthin; 63-Year-Old Donor and Family Set an Example
Barthin, July 29. A voluntary blood donation camp was organized in Barthin with the collaboration of Daridra Narayan Kalyan Samiti Ghumarwin, K-Mart, and Samaj Sudhar Samiti Barthin to support AIIMS Bilaspur in addressing blood shortages.
Former Jhanduta Block Vice President Mangal Thakur, who attended as the chief guest, highlighted the importance of blood donation, calling it a life-saving act. Notably, 63-year-old Sukhdev and four members from the same family in Mohin village participated in the camp, setting a powerful example.
According to organizer Jagdish Chand, retired Development Officer and Samiti Secretary, about 60 people registered and donated blood. Mangal Thakur donated for the 19th time, Vinay Kumar for the 15th, Suresh Kumar for the 13th, and Ashok Kumar for the 10th time.
Retired Subedar Kulwant Singh Dhatwalia, President of the Barthin Samiti, along with Raj Kumar, played a key role in the camp’s success. The AIIMS team led by Dr. Prinshul Minan and Dr. Sargam Aryan provided full support.
All donors were honored with mementoes and certificates. The event successfully promoted the message of “Blood Donation is the Greatest Donation.”







