best news portal development company in india

मंडी में 3 अगस्त को सीएपीएफ परीक्षा आयोजित

SHARE:

मंडी में 3 अगस्त को सीएपीएफ परीक्षा आयोजित
मंडी में 3 अगस्त को सीएपीएफ परीक्षा आयोजित
मंडी में 3 अगस्त को सीएपीएफ परीक्षा आयोजित

मंडी में 3 अगस्त को सीएपीएफ परीक्षा आयोजित

मंडी, 01 अगस्त। मंडी जिला मुख्यालय में आगामी रविवार, 3 अगस्त 2025 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी, गुरसिमर सिंह ने जानकारी दी कि यह परीक्षा मंडी शहर के दो केंद्रों — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स) मंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बॉयज) मंडी — में होगी।

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलेगा। परीक्षा में कुल 421 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

एडीसी ने सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा केंद्र के द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व बंद कर दिए जाएंगे। बिना ई-एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

CAPF Exam to be Conducted in Mandi on August 3

Mandi, August 1. The Union Public Service Commission (UPSC) will conduct the Central Armed Police Forces (CAPF) Examination 2025 on Sunday, August 3, at Mandi district headquarters.

According to Additional Deputy Commissioner Gursimar Singh, the examination will be held at two centers in Mandi town — Government Senior Secondary School (Girls) and Government Senior Secondary School (Boys).

The examination will take place in two sessions: the first from 10:00 AM to 12:00 PM, and the second from 2:00 PM to 5:00 PM. A total of 421 candidates are expected to appear for the exam.

ADC Singh advised candidates to reach the examination centers at least 30 minutes prior to the start of the exam. Entry will not be permitted after the gates close 30 minutes before the exam begins.

He also emphasized that no candidate will be allowed entry without a valid e-admit card.

All necessary arrangements for peaceful and fair conduct of the exam have been finalized, he added.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment