best news portal development company in india

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती दे रही केंद्र सरकार

SHARE:

सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज के सवाल पर सदन में जानकारी देते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा।
सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज के सवाल पर सदन में जानकारी देते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा।
सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज के सवाल पर सदन में जानकारी देते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती दे रही केंद्र सरकार
जेपी नड्डा ने दी सदन में जानकारी, सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज के सवाल पर दिए जवाब

नई दिल्ली / कांगड़ा, 01 अगस्त। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्यसभा में जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने एमबीबीएस डॉक्टर्स की मल्टी-स्किलिंग के लिए वर्ष 2020 से 9 डिप्लोमा कोर्स शुरू किए हैं। उन्होंने यह जानकारी कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।

जेपी नड्डा ने बताया कि इन डिप्लोमा कोर्स में दाखिला NEET-PG परीक्षा के माध्यम से होता है और किसी भी पात्र MBBS डॉक्टर को इनमें प्रवेश लेने का अवसर है। जिला अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों को इसमें अलग से कोई प्राथमिकता नहीं दी जाती है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने हेतु नेशनल मेडिकल कमीशन ने डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम लागू किया है, जिसके अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों की जिला अस्पतालों में तीन माह की अनिवार्य पोस्टिंग सुनिश्चित की गई है।

नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को पीजी कोर्स में वरीयता दी जाती है। इन क्षेत्रों में काम करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को हार्ड एरिया अलाउंस और सम्मान राशि भी दी जाती है, विशेषकर महिला रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञों को ताकि वे इन क्षेत्रों में कार्य करने को प्रेरित हों।

Centre Strengthens Rural Health Services: JP Nadda
Minister responds to MP Dr. Rajeev Bhardwaj’s query in Parliament

New Delhi / Kangra, August 1. Union Health and Family Welfare Minister JP Nadda informed the Rajya Sabha that the government has introduced nine Diploma Courses since 2020 for multi-skilling of MBBS doctors.

Responding to a question raised by Kangra MP Dr. Rajeev Bhardwaj, the minister said admissions to these courses are done through NEET-PG, and any eligible MBBS doctor may apply, with no preference for those working in district hospitals.

To improve rural healthcare, the National Medical Commission has launched the District Residency Programme, mandating three-month postings for PG doctors in district hospitals.

Under the National Health Mission, doctors serving in rural and remote areas are granted preference for PG admissions. In addition, Hard Area Allowance and honorarium are being provided to specialists like gynecologists and pediatricians for offering services in these underserved areas.

These initiatives aim to bridge the healthcare gap and improve medical accessibility across India’s rural landscape.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment