
हमीरपुर, 09 अगस्त। राज्य नशा निवारण बोर्ड के नवनियुक्त संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। हमीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे और मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने नरेश ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नरेश ठाकुर विद्यार्थी जीवन से ही एनएसयूआई से जुड़े रहे हैं और राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय हैं।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नरेश ठाकुर की योग्यता और समर्पण को देखते हुए ही उन्हें यह पद सौंपा गया है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और नरेश ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Hamirpur, Aug 9. Newly appointed State Anti-Drug Board Convenor and Advisor, Naresh Thakur, expressed gratitude to Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu for his appointment. Speaking at a program in Hamirpur, Thakur said he will work diligently to fulfill the CM’s expectations and responsibly discharge his duties.
Political Advisor to the CM, Sunil Sharma Bittu, congratulated Naresh Thakur, noting that he has been associated with NSUI since his student days and has consistently contributed to political and social causes.
Bittu further stated that Thakur’s dedication and capability led to his selection for this important role. The event was attended by several senior Congress leaders and office bearers, who wished him success in his new responsibilities.







