best news portal development company in india

हरोली में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की सौगात

SHARE:

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की घोषणा करते हुए।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हरोली में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की घोषणा करते हुए।

ऊना, 9 अगस्त। हरोली विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात के रूप में प्रदेश सरकार ने हरोली स्थित हिमकैप्स संस्थान को आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने की आधिकारिक अनुमति दे दी है। यह संस्थान पहले से ही हरोली के बढेड़ा में लॉ कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज का सफल संचालन कर रहा है और अब आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी पहचान स्थापित करने जा रहा है।
यह कॉलेज “हिमकैप्स आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल” के नाम से संचालित होगा। प्रारंभिक चरण में यहां प्रतिवर्ष 100 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। कॉलेज में उच्च स्तरीय आयुर्वेद शिक्षा, अत्याधुनिक अनुसंधान सुविधाएं और आधुनिक उपचार सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने जिले में ही मिलेंगी।
इस उपलब्धि का श्रेय हरोली के विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

Una, August 9 – In a historic development for Haroli constituency, the state government has granted official approval to Himcaps Institute in Haroli to open an Ayurvedic Medical College. The institute, already running a successful Law College and Nursing College in Badehra, will now make its mark in the field of Ayurvedic education.
The college, to be named “Himcaps Ayurvedic Medical College & Hospital,” will initially admit 100 students annually. It will offer high-quality Ayurvedic education, advanced research facilities, and modern treatment services, ensuring the local community receives quality healthcare within their district.
This achievement is credited to the continuous efforts and visionary leadership of Haroli MLA and Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri. He stated that the new Ayurvedic Medical College will strengthen the region’s health and education infrastructure, create employment opportunities, and position Haroli as a hub for development.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment