best news portal development company in india

सुंदरनगर में 139 बेटियों को शगुन योजना का लाभ

SHARE:

सुंदरनगर में मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों के साथ सीडीपीओ पूनम चौहान।
सुंदरनगर में मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों के साथ सीडीपीओ पूनम चौहान।
सुंदरनगर में मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों के साथ सीडीपीओ पूनम चौहान।

सुंदरनगर, 9 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार गरीब और बीपीएल परिवारों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक है मुख्यमंत्री शगुन योजना, जिसके तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सुंदरनगर पूनम चौहान ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 से अब तक उपमंडल की 139 बेटियों को कुल 43 लाख 09 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। इसमें 2023-24 में 62 बेटियों को 19.22 लाख रुपये, 2024-25 में 68 बेटियों को 21.08 लाख रुपये और 2025-26 में अब तक 9 बेटियों को 2.79 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।

योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देना और उन्हें सामाजिक सम्मान दिलाना है। अब आवेदन प्रक्रिया e-district portal के माध्यम से ऑनलाइन भी की जा सकती है। पात्र आवेदक शादी के दो माह पहले या छह माह बाद तक आवेदन कर सकते हैं।

Sundernagar, August 9, 2025. Under the leadership of Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, the Himachal Pradesh government is running several welfare schemes for poor and BPL families. One such initiative is the Mukhyamantri Shagun Yojana, which provides financial assistance of ₹31,000 for the marriage of daughters from economically weaker families.

According to Sundernagar Child Development Project Officer (CDPO) Poonam Chauhan, a total of ₹43.09 lakh has been disbursed to 139 daughters of the subdivision since FY 2023-24. This includes ₹19.22 lakh to 62 beneficiaries in 2023-24, ₹21.08 lakh to 68 beneficiaries in 2024-25, and ₹2.79 lakh to 9 beneficiaries so far in 2025-26.

The scheme aims not only to ease the financial burden of marriage but also to empower daughters socially. Applications can now be made online through the e-district portal. Eligible applicants can apply up to two months before or within six months after the wedding.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment