पंचकूला में होने वाले राष्ट्र गौरव अवार्ड समारोह की तैयारी जोर-शोर से
पंचकूला, 9 अगस्त 2025। समाचार क्यारी मीडिया समूह द्वारा आयोजित “मीडिया महाकुंभ – 2025” के अंतर्गत राष्ट्र गौरव अवार्ड समारोह का आयोजन 12 अगस्त 2025 को पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस ऑडिटोरियम, पंचकूला में होगा। इस भव्य कार्यक्रम में खेल, मीडिया, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में देशभर में पहचान बनाने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में 17 राज्यों से आए प्रतिनिधि और विशिष्टजन शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक महत्व प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 11 अगस्त 2025 को शाम 4:00 बजे “पत्रकारिता की दशा और दिशा” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार भी होगा, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ और विद्वान अपने विचार साझा करेंगे।
मुख्य संपादक राजेश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाकर प्रेरणा, सहयोग और संवाद का माहौल तैयार करेगा।
Panchkula, August 9, 2025 — The “Media Mahakumbh – 2025,” organized by Samachar Kyari Media Group, will host the grand Rashtr Gaurav Award ceremony on August 12, 2025, at the PWD Guest House Auditorium in Panchkula. This prestigious event will honor individuals from across the country for their outstanding contributions in sports, media, education, and social service.
Delegates and dignitaries from 17 states will attend, making it a historic national-level gathering. As part of the event, a national seminar on “The State and Direction of Journalism” will be held on August 11, 2025, at 4:00 PM, featuring senior journalists, media experts, and scholars sharing their insights.
Editor-in-Chief Rajesh Sharma stated that the ceremony will be a milestone in fostering dialogue, inspiration, and collaboration among eminent personalities contributing to the nation’s progress.