
मंडी, 09 अगस्त।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण बंद मंडी से कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग को हणोगी के पास मलबा हटाकर आज खोल दिया गया है। इसके साथ ही औट-बालीचौकी-बंजार मार्ग से भी मलबा साफ कर यातायात बहाल कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि गत रात से ही मशीनरी और मानव संसाधन पर्याप्त संख्या में तैनात कर मलबा हटाने का कार्य जारी था। राहत टीमों ने वहां फंसे वाहनों के यात्रियों को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल की।
उपायुक्त ने वाहन चालकों और आम जनता से आग्रह किया कि यात्रा से पहले सड़क की स्थिति और मौसम की जानकारी लें तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने भारी वर्षा के चलते नदी-नालों के समीप जाने से परहेज करने की भी अपील की।
Debris Cleared, Mandi-Kullu National Highway Restored Near Hanogi
Mandi, August 9:
Deputy Commissioner Apoorv Devgan informed that the Mandi-Kullu National Highway, which was blocked due to landslides caused by heavy rainfall, has been restored near Hanogi after clearing debris. The Aut–Balichowki–Banjar road has also been reopened.
He stated that adequate machinery and manpower were deployed since last night to ensure quick clearance. Stranded passengers were safely rescued by the relief teams.
The Deputy Commissioner urged drivers and the public to check road and weather conditions before travelling and to follow all safety advisories issued by the administration. He also appealed to people to avoid going near rivers and streams during heavy rainfall.







