
राजस्थान के राजसमंद ज़िले का पिपलांत्री गाँव पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रहा है। यहाँ की परंपरा अनोखी है—जब भी किसी बेटी का जन्म होता है, पूरे गाँव के लोग 111 पौधे लगाते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। बेटियां इन पौधों को अपना भाई मानकर रक्षा बंधन के दिन राखी बांधती हैं। इस पहल ने गाँव में लाखों पौधे लगवाए हैं, जिससे हरियाली बढ़ी है, भूजल स्तर सुधरा है और जैव विविधता को बल मिला है।
गाँववाले इन पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करते हैं, जिससे यह परंपरा सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रतीक बन गई है। इस पहल की शुरुआत गांव के सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल ने की थी, जो अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा रही है।
Piplantri village in Rajasthan’s Rajsamand district is setting an inspiring example of environmental conservation and women empowerment. Here, a unique tradition is followed—whenever a girl is born, villagers plant 111 trees and take care of them as their own children. On Raksha Bandhan, the daughters tie rakhis to these trees, treating them as their brothers.
This initiative has led to the plantation of millions of trees, resulting in increased greenery, improved groundwater levels, and enhanced biodiversity. Villagers nurture these trees with dedication, symbolizing social and environmental responsibility. Started by village head Shyam Sunder Paliwal, this tradition has gained recognition at both national and international levels.







