
मंडी, 11 अगस्त 2025।
मानवीय सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए, राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने मंडी जिला के हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बड़ा कदम उठाया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में, वरिष्ठ सदस्य यदोपति ठाकुर सहित अन्य प्रतिनिधियों ने ₹11 लाख का चेक उपायुक्त मंडी को सौंपा। यह राशि राहत, पुनर्वास और आवश्यक सहायता कार्यों के लिए दी गई है।
फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि संगठन हमेशा हिमाचल प्रदेश के लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहा है। अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने हाल ही में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी और मदद का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि संकट के समय एकजुट होकर लोगों की जिंदगी को पटरी पर लाना हमारा कर्तव्य है।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर स्थापित यह फाउंडेशन समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को अपना ध्येय मानकर लगातार कार्य करता आ रहा है और भविष्य में भी जनहित कार्यों में योगदान देता रहेगा।
Mandi, August 11, 2025.
In a remarkable act of humanitarian service and social responsibility, the Raja Virbhadra Singh Foundation has extended vital assistance to families affected by the recent disaster in Mandi district. Led by its president and cabinet minister, Shri Vikramaditya Singh, senior member Yadopati Thakur and other representatives handed over a cheque of ₹11 lakh to the Deputy Commissioner of Mandi. The funds will be used for relief, rehabilitation, and essential aid efforts.
Foundation members stated that the organisation has always stood by the people of Himachal Pradesh in times of joy and sorrow. Recently, Shri Vikramaditya Singh visited disaster-affected areas, met with victims, and assured them of support. They emphasised that in times of crisis, it is everyone’s duty to unite and help restore lives.
Established in the name of former Chief Minister Late Raja Virbhadra Singh, the foundation continues to follow his principles of service and humanity, contributing actively to public welfare in the future as well.







