
हमीरपुर, 12 अगस्त। 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिला हमीरपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि पहले यह अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा की जानी थी, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के चलते यह जिम्मेदारी विनय कुमार को सौंपी गई है। वे सुबह 11 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां भाग लेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगे। मौसम खराब होने की स्थिति में भी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।
Hamirpur to Celebrate Independence Day under Vinay Kumar’s Chairmanship
Hamirpur, August 12 — The 79th Independence Day will be celebrated with great enthusiasm in Hamirpur district on August 15. The district-level function will be held at Shaheed Captain Mridul Sharma Memorial Government Senior Secondary School (Boys) ground in Hamirpur, chaired by Himachal Pradesh Assembly Deputy Speaker Vinay Kumar.
Deputy Commissioner Amarjeet Singh informed that earlier Rural Development and Panchayati Raj Minister Anirudh Singh was scheduled to preside, but due to changes, Vinay Kumar will now lead the celebrations. He will hoist the flag at 11 a.m. and take the salute of the parade.
The parade will feature contingents from Himachal Pradesh Police, Home Guards, NCC, NSS, and Scouts & Guides. Students from various schools will present cultural performances. Adequate arrangements have been made to ensure smooth execution even in case of bad weather. The Deputy Commissioner has urged residents to participate in the event.







