
नई दिल्ली, 13 अगस्त। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 90 बार चुनाव हार चुकी है और हर हार के बाद ईवीएम, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं।
ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का विरोध इसलिए कर रहा है ताकि अपने “घुसपैठिया वोट बैंक” को बचा सके। उन्होंने वायनाड, रायबरेली, डायमंड हार्बर, कन्नौज, मैनपुरी और कोलाथुर जैसे क्षेत्रों में लाखों संदिग्ध वोटरों के आंकड़े पेश किए, जिनमें डुप्लीकेट वोट, फर्जी पते और उम्र में हेरफेर जैसी गड़बड़ियां शामिल हैं।
हिमाचल के वरिष्ठ भाजपा नेता ने कांग्रेस पर ऐतिहासिक चुनावी धांधली के आरोप भी लगाए और 1952 में डॉ. अंबेडकर की हार से लेकर 1971 में इंदिरा गांधी द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के उदाहरण दिए।
उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी और स्टालिन से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बने हैं। ठाकुर ने कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर राष्ट्र की सुरक्षा से समझौता कर रहा है, लेकिन जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा बनाए हुए है।
Anurag Thakur Slams Opposition Over Fake Vote Bank
New Delhi, August 13 — BJP MP and former Union Minister Anurag Singh Thakur launched a scathing attack on the Congress and opposition parties during a press conference on Wednesday. He claimed that under Rahul Gandhi’s leadership, Congress has lost 90 elections, and after each defeat, false allegations are made against EVMs, the Election Commission, and constitutional institutions.
Thakur accused the opposition of opposing the Special Intensive Revision (SIR) process to protect their “infiltrator vote bank.” He presented data from areas such as Wayanad, Raebareli, Diamond Harbour, Kannauj, Mainpuri, and Kolathur, highlighting lakhs of suspicious voters, including duplicate votes, fake addresses, and manipulated ages.
The senior Himachal BJP leader also accused Congress of historical electoral malpractice, citing examples from Dr. B.R. Ambedkar’s defeat in 1952 to Indira Gandhi’s misuse of government machinery in 1971.
Calling for the resignation of Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Akhilesh Yadav, Abhishek Banerjee, and Stalin, Thakur said their constituencies have large-scale fake voter registrations. He alleged that the opposition is compromising national security for appeasement politics, but asserted that people continue to trust Prime Minister Narendra Modi’s leadership.







