best news portal development company in india

कंडवाड़ी स्कूल में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

कंडवाड़ी स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा द्वारा आयोजित बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।
कंडवाड़ी स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा द्वारा आयोजित बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।
कंडवाड़ी स्कूल में चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा द्वारा आयोजित बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।

कांगड़ा, 23 अगस्त। चाइल्ड हेल्पलाइन कांगड़ा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी में बाल अधिकारों और सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ अध्यापकों, अनुशासन समिति, एंटी सेक्सुअल हरासमेंट समिति और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

जिला समन्वयक मनमोहन चौधरी ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की कार्यप्रणाली समझाई और बाल अधिकारों जैसे—बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, यौन शोषण, घरेलू हिंसा और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में बताया गया कि विद्यालय में बनी “एंटी सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी” और “डिसिप्लिन कमेटी” बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करती हैं। बच्चों को “कोमल कार्टून मूवी” देखने की सलाह दी गई ताकि वे सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श को समझ सकें।

इसके अलावा बच्चों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने, अनजान लोगों से लिफ्ट या गिफ्ट न लेने और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत 1098 पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। काउंसलर बलदेव ने नशा निवारण और काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।

इस कार्यक्रम में लगभग 250 बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया

Kangra, August 23: Child Helpline Kangra organized a special awareness program on child rights and safety at Government Senior Secondary School, Kandwadi. Along with students, teachers, the discipline committee, anti-sexual harassment committee, and school management members also participated in the program.

District Coordinator Manmohan Chaudhary explained the functioning of the child helpline number 1098 and informed students about child rights including child marriage, child labor, trafficking, begging, sexual abuse, domestic violence, and harassment.

The importance of the school’s “Anti-Sexual Harassment Committee” and “Discipline Committee” was highlighted. Students were advised to watch the “Komal Cartoon Movie” to understand safe and unsafe touch.

They were cautioned against misuse of social media, taking lifts or gifts from strangers, and instructed to report any harassment, stalking, or abuse immediately at 1098. Counselor Baldev also shared valuable insights on drug prevention and counseling.

Around 250 students actively participated in the program.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment