best news portal development company in india

इंडिया टुडे रैंकिंग 2025 में एनआईटी हमीरपुर देश के शीर्ष इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर संस्थानों में शामिल

SHARE:

एनआईटी हमीरपुर – शिक्षा और शोध में उत्कृष्टता की नई पहचान।

 

एनआईटी हमीरपुर – शिक्षा और शोध में उत्कृष्टता की नई पहचान।
एनआईटी हमीरपुर – शिक्षा और शोध में उत्कृष्टता की नई पहचान।

हमीरपुर, 23 अगस्त 2025 – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। इंडिया टुडे बेस्ट कॉलेज रैंकिंग 2025 (एमडीआरए के सहयोग से जारी) में एनआईटी हमीरपुर ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए हैं।

संस्थान के आर्किटेक्चर विभाग को देशभर में सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ है, जिससे यह आईआईटी रुड़की और एसपीए जैसे नामी संस्थानों की श्रेणी में शामिल हो गया है। वहीं इंजीनियरिंग श्रेणी में संस्थान 22वें स्थान पर रहा है, जो पिछले वर्ष के 24वें स्थान से एक सराहनीय सुधार है।

यह रैंकिंग इंटेक क्वालिटी, एकैडमिक एक्सीलेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, लिविंग एक्सपीरियंस, प्लेसमेंट और परसेप्चुअल स्कोर जैसे मानकों पर आधारित है।

संस्थान के निदेशक प्रो. एच.एम. सूर्यवंशी ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे छात्रों और संकाय की कड़ी मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। पंजीयक डॉ. अर्चना संतोष नानोती ने इसे शैक्षणिक और शोध उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

इन उपलब्धियों ने एनआईटी हमीरपुर को देशभर के इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर छात्रों के लिए शीर्ष गंतव्यों में स्थान दिलाया है।

Hamirpur, August 23, 2025 – National Institute of Technology (NIT) Hamirpur has once again secured its place among the top higher education institutions in India. In the prestigious India Today Best College Ranking 2025 (conducted in collaboration with MDRA), NIT Hamirpur has achieved remarkable positions.

The Department of Architecture bagged the 7th rank nationwide, putting it among elite institutes like IIT Roorkee, SPA Delhi, SPA Bhopal, and Jamia Millia Islamia. In the Engineering category, NIT Hamirpur secured the 22nd rank, improving from last year’s 24th position.

This ranking is based on parameters such as intake quality, academic excellence, infrastructure, living experience, placements, and perceptual scores.

Director Prof. H.M. Suryawanshi said the achievement reflects the institute’s commitment to quality education, research, and industry integration. Registrar Dr. Archana Santosh Nanoti added that this recognition is the outcome of consistent hard work by faculty and students, motivating them towards further excellence.

With these achievements, NIT Hamirpur continues to rise as one of the most attractive destinations for engineering and architecture aspirants across the country.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment