
धर्मशाला, 25 अगस्त। हिमाचल रोडवेज तकनीकी यूनियन के कर्मचारियों ने आज एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा से भेंट की और कार्यशाला से जुड़े मुद्दों पर अपनी मांगें रखीं। इस बैठक में धर्मशाला, नगरोटा, बैजनाथ, देहरा, हमीरपुर, जसूर और पठानकोट डिपो के कर्मचारी शामिल रहे।
बैठक में प्रमुख मांग पीस मिल कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने की रही। वर्तमान में प्रदेशभर में 74 पीस मिल कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें नियमित व्यवस्था से जोड़ने की आवश्यकता बताई गई। इसके अलावा कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों के निवारण, कार्यशालाओं में स्पेयर पार्ट्स और मशीनों की उपलब्धता, तथा कार्यशालाओं के आधुनिकीकरण की मांग भी उठाई।
बैठक में नगरोटा से तकनीकी प्रधान संजीव कुमार, पठानकोट से प्रदेश तकनीकी अध्यक्ष विवेक गुलरिया, हमीरपुर से अश्वनी, देहरा से मैकेनिक मनु वीरेंद्र, पालमपुर से नेकचंद व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि यदि समय पर समस्याओं का समाधान हो तो कार्यशालाओं की कार्यक्षमता और बेहतर हो सकेगी।
Dharamshala, August 25. The Himachal Road Transport Corporation (HRTC) Technical Union employees met HRTC Vice Chairman Ajay Verma today and presented their long-pending demands. Employees from Dharamshala, Nagrota, Baijnath, Dehra, Hamirpur, Jasur, and Pathankot depots participated in the meeting.
The key demand raised was to bring piece-rate employees under contract appointments, as currently 74 such employees are working across the state. Along with this, employees highlighted issues related to salary discrepancies, availability of spare parts and machine components, and the upgradation of workshops to improve efficiency.
Union leaders including Sanjeev Kumar (Nagrota), Vivek Gularia (Pathankot), Ashwani (Hamirpur), Manu Virendra (Dehra), and others participated in the discussions. The employees expressed hope that if these issues are resolved at the earliest, it would significantly enhance the functioning of HRTC workshops and benefit both workers and the corporation.







