
राजगढ़, 13 सितंबर। राजगढ़ ब्लॉक के दूरदराज रासूमांदर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटी पधोग में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डॉक्टर की नियुक्ति हो गई है। बीते दो वर्षों से रिक्त पड़े इस पद पर अब डॉ. ज्योत्सना ने कार्यभार संभाल लिया है। इस खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है क्योंकि यह इस इलाके का एकमात्र पीएचसी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण मेहता ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल का आभार व्यक्त किया है। डॉ. ज्योत्सना मूल रूप से तहसील पच्छाद के ग्राम देवल टिकरी की रहने वाली हैं। उन्होंने नाहन स्थित डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।
मरीजों के प्रति करुणा भाव रखने वाली डॉ. ज्योत्सना की नियुक्ति से न केवल चार पंचायतों बल्कि सीमावर्ती शिमला जिला के लोग भी लाभान्वित होंगे। इससे हजारों ग्रामीणों को अब प्राथमिक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
Rajgarh, September 13. After two years of waiting, the Primary Health Centre (PHC) at Koti Padhog in Rasumandar area of Rajgarh block has finally received a doctor. Dr. Jyotsna officially took charge on Friday, bringing immense relief and joy to the people of this remote region, where this is the only PHC available.
Senior Congress leader Arun Mehta expressed gratitude to Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu and Health Minister Dr. Col. Dhani Ram Shandil for filling this long-pending vacancy. Dr. Jyotsna hails from Deval Tikri village in Pachhad tehsil and completed her MBBS from Dr. Yashwant Singh Parmar Medical College, Nahan.
Known for her compassionate attitude towards patients, Dr. Jyotsna’s appointment will benefit not only four panchayats of Rajgarh but also bordering villages of Shimla district. Her presence is expected to bring significant improvement in primary healthcare access for thousands of residents living in the difficult terrains of Himachal Pradesh.







