best news portal development company in india

गिरिपार में मक्की के पचौले लोगों की पसंद

SHARE:

गिरिपार क्षेत्र में तैयार किए जा रहे स्वादिष्ट मक्की के पचौले
गिरिपार क्षेत्र में तैयार किए जा रहे स्वादिष्ट मक्की के पचौले
गिरिपार क्षेत्र में तैयार किए जा रहे स्वादिष्ट मक्की के पचौले

राजगढ़, 13 सितंबर। गिरिपार क्षेत्र के राजगढ़ में इन दिनों कच्ची मक्की से बने पचौले लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। ग्रामीण परिवेश में मक्की का उपयोग भिन्न-भिन्न तरीकों से किया जाता रहा है, जिसमें हरी मक्की के पचौले, सतू और भुट्टे प्रमुख हैं। पचौले न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इनमें खनिज तत्व और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

ग्रामीण बुजुर्गों का कहना है कि पहले मक्की को हाथ से सील-बट्टे पर पीसकर पेस्ट बनाया जाता था, जबकि आजकल ग्राइंडर से यह काम आसान हो गया है। पचौले दो प्रकार से बनाए जाते हैं – मीठे और नमकीन। मीठे पचौले में गुड़, शक्कर और मीठी सौफ का मिश्रण होता है जबकि नमकीन पचौले में नमक और मसाले डाले जाते हैं। इन्हें दही या घी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है।

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. विश्व बंधु का कहना है कि मक्का का सेवन शरीर में विटामिन बी12 और आयरन की कमी पूरी करता है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है और हृदय रोगों से बचाता है। यही कारण है कि आज भी ग्रामीणों से लेकर शहरी लोग मक्की की रोटी और पचौलों को स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए पसंद करते हैं।

Rajgarh, September 13. In the Giripar region of Rajgarh, maize-based Pachole has become the most loved traditional dish among locals. For generations, villagers have been using maize in different forms such as roasted corn, sattu, and pachole. These pacholes are not only delicious but also rich in essential minerals and dietary fiber.

Elders recall that earlier maize was ground manually on traditional stone grinders, but today the process has become easier with machines. Pachole is commonly prepared in two varieties – sweet and savory. The sweet version includes jaggery, sugar, and fennel seeds, while the savory version is made with salt and spices. They are usually enjoyed with curd or ghee, which enhances their flavor.

According to Ayurvedic expert Dr. Vishv Bandhu, maize helps in balancing cholesterol, preventing heart diseases, and fulfilling deficiencies of Vitamin B12 and iron in the body. This is why pachole and maize-based foods remain highly popular among both rural and urban communities, blending taste with health benefits.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment